फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से लापता विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडारी गांव के जंगल में सोमवार को एक विवाहिता का पेड़ से शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिंडारी निवासी रमन सिंह की पत्नी मंजू (26) बीते शनिवार को घर से निकली थी। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो उठे। आसपास व रिश्तेदारों में उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर कुछ चरवाहे जंगल में बकरी चरा रहे थे। वहां उनकी नजर पेड़ पर साड़ी के सहारे लटकते महिला के शव पर पड़ी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान की मदद से स्थानीय पुलिस को दी गई। मंजू की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसे एक आठ माह का बच्चा भी है। थानाध्यक्ष भैया एसपी सिंह ने बताया कि हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें