फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लापता हुई युवती की इंस्टाग्राम पर दिखी तस्वीर, पुलिस से तलाशी की गुहार; जानें पूरा मामला

Thu, 02 Apr 2026 11:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मामला सामने आने के बाद तहरीर लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
लापता हुई युवती की इंस्टाग्राम पर दिखी तस्वीर। - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से इंटर की छात्रा सहित तीन के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सुकृत इलाके से तीन साल की मासूम के साथ लापता हुई युवती की तस्वीर इंस्टाग्राम पर दिखी है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि युवती गत 11 जनवरी से ही लापता है। 

विज्ञापन


जाते समय तीन वर्ष की मासूम को भी साथ ले गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। कुछ दिन बाद उसकी तस्वीर एक व्यक्ति के साथ इंस्टाग्राम पर देखने को मिली है। दावा किया गया है कि उसका नाम रामजी है और वहीं उन्हें साथ ले गया है। 

पुलिस ने की कार्रवाई

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से ही एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी रॉबर्ट्सगंज स्थित इंटर काॅलेज में कक्षा 11 में अध्ययनरत थी। गत 24 मार्च की रात लगभग 9 बजे से गायब हुई। दावा किया गया है कि बेटी के साथ पढ़ने वाले उरमौरा निवासी हेमंत ने ही उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। पूर्व में भी उसने उसके साथ गलत हरकत की थी। 

तीसरा प्रकरण भी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से ही जुड़ा है। पिता ने तहरीर में उसकी 19 वर्षीय पुत्री को 29 मार्च की दोपहर आशीष तिवारी निवासी सेहुआं पोस्ट नई बाजार ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि तीनों प्रकरणों में मामला दर्ज कर तलाश जारी है।
विज्ञापन

किशोर लापता, तलाश जारी : रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती से एक किशोर को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। हर्ष चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गत 26 मार्च को उनका 17 वर्षीय भाई राहुल अचानक घर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें