फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये के सोने, चांदी के आभूषण चोरी

Fri, 10 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 करमा थाना इलाके भरूहा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान में घुस कर बीस हजार नकद समेत लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए। शौचालय पर चढ़कर चोरों ने आंगन में उतर कर घटना को अंजाम दिया। सुबह नींद खुलने पर गृहस्वामी चंद्रशेखर तिवारी को चोरी की जानकारी हुई। मकान से कुछ दूरी पर खेत में चार अटैची टूटी मिली। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अंजनी मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गुरुवार की अर्धरात्रि के बाद चोरों चंद्रशेखर के घर के बाहर बने शौचालय पर चढ़कर छत पर गए। यहां से सीढ़ी के रास्ते चोर आंगन में उतर कर कमरे घुसे। चोरों ने नकदी और आभूषणों से भरा चार सूटकेस उठा ले गए। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब में और खेत में चोरों ने अटैची को तोड़ कर उसमें से रखा सामन निकाल लिया। 


सुबह करीब पांच बजे चंद्रशेखर तिवारी की नींद खुली तो देखा घर में सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में जाने पर पता चला कि चोरी हुई है। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि अटैची तालाब और खेत में फेंकी हुई है। चंद्रशेखर के मुताबिक चोरों ने करीब दो लाख रुपये की सोने की चार अंगुठी, चार कंगन, चेन आदि सामान और बीस हजार रुपये चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 एसओ का कहना है कि जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। बता दें कि करीब चार माह पूर्व चोरों ने ग्राम प्रधान रामललित त्रिपाठी का सबमर्सिबल चुरा ले गए थे। इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों को नही पकड़ पाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें