फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीरी झंडा जुलूस में उमड़ा सैलाब

Tue, 29 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
अनपरा में मंगलवार को निकाले गए महावीर झंडा जुलूस में शामिल लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा बाजार के दुर्गा मंदिर सोनारी गली से मंगलवार को निकला महावीरी झंडा जुलूस ऐतिहासिक रहा। 55 झांकियों, 38 डीजे के साथ जय श्रीराम-वंदे मातरम की गूंज, जुलूस पर बरसाए जाते फूल, उड़ते अबीर-गुलाल, थिरकते श्रद्धालु, करीब दो किमी तक झांकियों-श्रद्धालुओं की कतार कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर रही थी। वही हिंदू, मुस्लिम, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई हर धर्म के लोगों की सहभागिता सामाजिक सौहार्द की नजीर पेश करती रही। 17 सौ स्वयंसेवक, अनपरा, पिपरी, म्योरपुर, शक्तिनगर पुलिस और पीएसी स्थिति को नियंत्रित रखने में लगे रहे। 
सुबह ग्यारह बजे हर-हर महादेव, जय श्री राम, वंदे मातरम, भारत माता की जय.. के घोष के साथ जैसे ही श्रद्धालुओं-झाकियों का हुजूम दुर्गा मंदिर से होकर अनपरा बाजार पहुुंचा, हर ओर जय श्री राम का जयकारा लगना और जुलूस-झांकियों पर फूल बरसाना शुरू हो गया। शिव तांडव, युद्धक्षेत्र में अर्जुन-कृष्ण के रथ का विचरण, श्री राम दरबार और उनकी सेना, भारत मां की झांकी, रानी लक्ष्मी के वेश में चलता उनका दस्ता, फूलों से सजा शिवलिंग, तीस हजार से अधिक श्रद्धालु लोगों को भक्ति के साथ देशभक्ति में डुबोए रहे। बुढ़वा मंगल होने के नाते अबीर-गुलाल भी खूब उड़ाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, ब्लाक प्रमुख सरिता यादव, संजय यादव, ओंकार केशरी, केसी जैन, पंकज मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, गोपाल गुप्ता, आशीष मिश्र आदि की अगुवाई में निकला जुलूस अनपरा बाजार, काशी मोड़, औड़ी मोड़, ककरी, रेणुसागर होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचा, जहां झंडे की स्थापना कर इसका समापन किया गया। इसके बाद दुर्गा मंदिर में रंगोत्सव का आयोजन कर जमकर होली खेली गई। इस मौके पर भाजपा ऊर्जा प्रकोष्ठ के संयोजक इं. ओमप्रकाश पांडेय, इं. बांके सिंह, हरदेव सिंह, संजय तिवारी, मिथिलेश सिंह, केके पांडेय, चंद्रशेखर यादव, जइंद्र प्रसाद सोनी, प्रकाश गोयल, संदीप मित्तल, पिंटू वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, गोपाल चौरसिया, संजय जैन, मुन्ना चौबे, सुरेंद्र यादव, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें