दुद्धी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोखा, पगड़ेवा के 102 कनेक्शनधारी पिछले कई वर्षों से बिजली आपूर्ति की बाट जोह रहे हैं। गांव में आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनका कहना है कि तमाम प्रयास के बाद भी ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है। ग्रामीणों को कनेक्शन दे दिया गया और मीटर भी लगा दिया गया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। समस्या से जूझ रहे ग्रामीण संपूर्ण
समाधान दिवस में ग्राम प्रधान देवलतिया देवी, अंटू राम, बितन गुप्ता, संतोष गुप्ता, उपेंद्र कुमार, अमृतलाल, सतधारी, संतोष गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण संपूर्ण समाधान दिवस पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए डीएम के नाम एक शिकायती पत्र दिया। ग्रामीणों ने कहा शासन से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति का आदेश है, लेकिन खोखा के ग्रामीण कई वर्षों से विद्युत की समस्या से जूझ रहे है। कोटे की दुकान पर केरोसिन भी नहीं मिलता। जंगली क्षेत्र होने की वजह से यहां लोग अंधेरे में किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने लापरवाह विद्युतकर्मियों पर कार्रवाई की भी मांग की है। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ तीर्थराज ने का कहना है कि संपूर्ण समाधान दिवस पर मुझे इस तरह का कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। शिकायत पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।