फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 21 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए हर साल 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरस्वती विद्या मंदिर ककरी में बृहस्पतिवार को आयोजित वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुरस्कार बच्चों को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। परीक्षाफल का वृत्त निवेदन परीक्षा प्रमुख संतलाल शर्मा ने किया। अध्यक्षता जीआईसी अनपरा के प्रवक्ता विवेक राय ने की। संचालन एसके गुप्ता ने किया। आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य अतिथि एनसीएल ककरी के कार्मिक प्रबंधक अभय सिंह सहित विशिष्ट अतिथि बांसी की ग्राम प्रधान आरती केशरी व समाजसेवी लालसा राम ने परीक्षाफल वितरित करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता समाजसेवी अरुण पाठक ने की। प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने परीक्षा की उपादेयता व परीक्षाफल के महत्व पर प्रकाश डाला। शिशु वाटिका स्तर पर कार्तिकेय ने सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। परीक्षा प्रमुख जयराम शुक्ला ने परीक्षा का वार्षिक वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया। संचालन अजित त्रिपाठी व आभार ज्ञापन विद्यालय के व्यवस्थापक आरपी गुप्ता ने किया। इस दौरान बच्चों ने मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। मातृ भारती की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, नीलम चौबे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें