उरमौरा स्थित बीएसए कार्यालय में बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल को ज्ञापन सौपते प्राथमिक शिक्षक संघ के अध?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह व अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर होली के पहले बकाया मानदेय भुगतान कराये जाने की मांग की।
कहा कि शिक्षकों, अनुचरों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का मानदेय बकाया है। मानदेय भुगतान न होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ ने आश्वासन दिया कि शिक्षकों/कर्मचारियों को होली से पहले वेतन/मानदेय देने के लिए पूर्ण प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश गूंजन, नगवां ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, श्रवण द्विवेदी, डॉ. ददन सिंह, केके सिंह, राकेश कुमार, अरविंद, संतोष चौरसिया, आलोक श्रीवास्तव, देवेश शुक्ला, संजीव आदि शामिल रहे।