फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। क्षेत्र के लौबंध गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंध गांव में सोमवार की शाम करीब पांच बजे सुनीता (28 ) पत्नी उमेश अपने घर के समीप स्थित कूप पर कपड़ा साफ करने गई थी। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के ससुर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उनके मुताबिक कुएं पर कपड़ा साफ करते समय उसकी मौत हो गई। उधर, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा देवचंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्हें सोमवार की देर शाम सूचना मिली की उनकी भतीजी की मौत हो गई है। वह अपनी भतीजी उर्मिला तथा अनीता के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में लीलासी चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें