फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में जुलूस

Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर चल रहे जूनियर इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। यूनिसेफ प्रोजेक्ट जल निगम कार्यालय से इंजीनियर जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए विभिन्न सरकारी दफ्तरों में पहुंचे।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज नगर स्थित पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, नगर पालिका, लघु सिंचाई विभाग समेत अन्य कार्यालय पहुंचकर साथियों के साथ मीटिंग कर दो मार्च से शुरू होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई।


दोपहर करीब 12 बजे उप्र डिप्लोमा इंजीनिर महासंघ के जिलाध्यक्ष इं. ओपी सिंह की अध्यक्षता में जुलूस निकाल कर विरोध जताया। संघर्ष समिति के चेयरमैन इं. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इंजीनियर शत प्रतिशत शांतिपूर्ण ढंग से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन



क्षेत्रीय महामंत्री इं. सुनील पांडेय ने कहा कि 25 फरवरी से होने वाली हड़ताल अब दो मार्च से शुरू होगी। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि सरकार को 4800 ग्रेड पे मुद्दे पर ही बात करनी होगी। संचालन इं. मुश्ताक अहमद ने दी। मौके पर इ. मुश्ताक अहमद, बीएन सिंह, श्रीनाथ विश्वकर्मा, श्रीराम यादव, पंकज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें