फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने बैठक कर पुलिस की उड़ाई नींद

Thu, 28 May 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सीमा से सटे चिउटिया जंगल में बुधवार की रात कुख्यात नक्सली अजय राजभर की अध्यक्षता में नक्सलियों ने बैठक की। इसमें नक्सलियों ने यूपी में घट रही साख को पूरा करने के लिए संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही पुलिस महकमा एलर्ट हो गया। एसपी शिव शंकर यादव ने सीमावर्ती इलाकों में आधुनिक असलहों लैस सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल फोर्स को एलर्ट कर दिया है।


सूत्रों की मानें तो जनपद की सीमा से सटे बिहार प्रांत के सासाराम जिले के चिउटिया थाना अंतर्गत चिउटिया जंगल में नक्सली अजय राजभर की अध्यक्षता में 30 से 35 की संख्या में नक्सलियों ने बैठक कर यूपी में एक बार भी खुद की ताकत का एहसास कराने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


नक्सल इलाकोें के बेरोजगारों को लालच देकर संगठन में शामिल करने की योजना बनी। इसकी जानकारी गुरुवार को होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल रामयज्ञ यादव खुफिया से इसकी सूचना मिली है, इसके बाद से नक्सल क्षेत्रों में मौजूद सभी थानों और पुलिस चौकियों पर तैनात फोर्स को एलर्ट कर दिया गया है। प्रभारियों कोे सीआरपीएफ और पीएसी के साथ जंगलों में सघन कांबिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के चहलकदमी को गंभीरता से लेते हुए बार्डर पर सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें