म्योरपुर। थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के समीप स्थित आआरवाई सिंह घाटी में सोमवार को सड़क पर तेल गिर जाने से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। तेल की वजह से काफी देर तक आवागमन में दिक्कत हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। पीडब्लूडी कर्मियों ने किसी तरह तेल पर मिट्टी डाली, तब जाकर लोगों की समस्या का समाधान हुआ।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के समीप स्थित आआरवाई सिंह घाटी पर सोमवार को सड़क पर तेल गिर जाने से कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर से काफी तेल सड़क पर गिर गया, जिससे 10 से अधिक बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। तेज ढाल होने के कारण पहले से बाइक सवार को पता नहीं चल रहा था। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सूचना मिलने के बाद पहुंच गए और तेल पर मिट्टी डाली तब यातायात बहाल हो सका।