फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणी सती दादी मंदिर में हुआ मंगलपाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के उत्तर मोहाल स्थित राणी सती दादी मंदिर में रविवार को मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने मंगलपाठ किया। इस दौरान महिलाओं ने चूड़ा व चुनरी चढ़ाया। भव्य शृंगार करते हुए पूजन किया गया। अंत में भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मारवाड़ी समाज की मीरा जालान ने बताया कि राणी सती दादी मंदिर में ज्योत जलाकर व भव्य शृंगार करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि दादी सती दादी के सालगिरह पर रविवार को मंदिर में मंगल पाठ हुआ। मंगलपाठ कर राणी दादी का भव्य शृंगार कर भोग लगाया गया। भजन प्रस्तुत किया गया। मारवाड़ी समाज की 51 महिलाओं ने राजस्थानी परिधान में पूजन करते हुए राणी सती दादी के शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर शीला जैन, सुनीता, अनीता गोयल, उषा चौधरी, ज्योति मित्तल, ममता, चित्रा जालान, उमा जैन, सुचिता खेतान, पूनम, रीतू जालान, पिंकी, खुशबू, बीना झुनझुनवाला, सीमा जालान, भारती अग्रवाल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें