फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में मनबसा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनवासी सेवा आश्रम द्वारा संचालित जीवनशाला मनबसा के प्रांगण में मनबसा कलस्टर के ग्राम पंचायतों में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। गुलाल झरिया, झारो, कटौली, कटौन्धी और करमडाड़ के 90 बालक-बालिकाएं शामिल हुए। बालक और बालिका दोनों वर्ग में कबड्डी में बेहतर खेल प्रदर्शन कर मनबसा प्रथम स्थान पर रहा और दूसरे स्थान पर बालिका वर्ग में गुलालझरिया की टीम रही। बालक वर्ग में जीवनशाला मनबसा प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ में संजू प्रथम, सुचिता दूसरे और अनुराधा तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को शुभा बहन, ग्राम प्रधान मंजू देवी, क्षेत्रीय अध्यक्ष शीतल भाई, मीनादेवी, नीरा बहन, रामसूरत सिंह, रामचंद्र ने सम्मानित किया। इस अवसर पर केवला दूबे, प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, मार्कंडेय, रामेश्वर यादव, विनय प्रताप, अशोक कुमार, कृष्णा, दीपचन्द, राजकुमार आदि मौजूद रहे। खेल रेफरी के रूप रामसूरत व हृदयनारायण रहे। संयोजन शिवनारायण भाई व संचालन अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें