जुगैल थाना क्षेत्र में चढ़ाई पर कचरा लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। बिजौरा निवासी विजय यादव पुत्र मन्नू यादव (19) मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर से कचरा लोड कर अगोरी स्थित बालू साइड पर गिरा रहा था। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सड़क के किनारे खाई में चला गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर मन्नू दब गया। राहगीरों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष डीके चौधरी ने कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।