फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, नए प्रेमी ने दो दोस्तों संग मिलकर गला दबाया और डुबोकर मार डाला

Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामगढ़

सार

स्वतंत्रता दिवस की रात युवक अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलने गया था। इसकी जानकारी उसने शुभम को दी। इसके बाद वह बाइक से दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और आरोपी के साथ मारपीट करते हुए गर्दन दबाकर व पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
दोस्तों संग मिलकर किया युवक का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र स्थित रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कसरहिया नदी पुल के नीचे तीन दिन पूर्व मृत मिले भारतदीप दुलारे की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। मामले में उसकी पूर्व प्रेमिका के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले युवक का गला दबाया। फिर पानी में डूबोकर उसकी जान ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

विज्ञापन

सिर पर थे चोट के निशान
बताते चलें कि गत रविवार की सुबह सिलथम निवासी भारतदीप दुलारे का शव कसरहिया नदी पुल के नीचे संदिग्ध हाल में मिला था। सिर पर चोट का निशान देखते हुए परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी हत्या की तरफ इशारा किया। इसके बाद सोमवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। 

हत्या में इस्तेमाल बाइक और फोन बरामद
मंगलवार को इस घटना में शामिल रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना निवासी शुभम कुमार पासवान, उसके दोस्त संदीप कुमार उर्फ छोटू व आत्मानंद उर्फ लप्पू गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और फोन भी बरामद किया गया।

युवती से प्रेम संबंध को लेकर पहले भी हुआ विवाद, शुभम ने दी थी धमकी 
थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि युवक का पूर्व में जिस युवती से प्रेम संबंध था, बाद में उसने शुभम से बातचीत शुरू कर दी थी। इस बात को लेकर भारतदीप दुलारे और शुभम के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आरोपी ने युवक को धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन

15 अगस्त की रात पूर्व प्रेमिका से मिलने गया था दुलारे
स्वतंत्रता दिवस की रात युवक अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलने गया था। इसकी जानकारी उसने शुभम को दी। इसके बाद वह बाइक से दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और आरोपी के साथ मारपीट करते हुए गर्दन दबाकर व पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों बाहर भागने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान करवनिया गांव स्थित हसुआ नदी पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें