इससे पहले परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंची और घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि तहरीर और लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।