फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुभाष नगर में मुख्य नाला हुआ संकरा सफाई नहीं होने से कटान का खतरा

विज्ञापन
अनपरा क्षेत्र में कटा बरजा। संवाद
विज्ञापन
रेणुसागर। अनपरा नगर के अटल नगर वार्ड-6 स्थित सुभाष नगर में मुख्य नाले की स्थिति गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले की सफाई न होने और अतिक्रमण के चलते इसका स्वरूप सिकुड़ गया है, इससे बरसात के दिनों में जलभराव और कटान की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पूर्व में यह नाला बजरंग नगर से सुभाष नगर होते हुए औड़ी तक बहता था, लेकिन समय के साथ अतिक्रमण के कारण संकरा हो गया।
रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले की नियमित सफाई न होने से उसमें मिट्टी और कचरा भर गया है। बरसात में पानी का तेज बहाव नाले किनारे बनी सुरक्षा दीवार को पहले ही बहा चुका है, जिससे किनारे बने मकानों की नींव में कटान शुरू हो गया है।
कई घरों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष बारिश में नाले के तेज बहाव से उनके घर के पीछे बना शौचालय समेत कई लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन

वार्ड सभासद उर्मिला देवी और नगर पंचायत को प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने मांग की है कि बरसात से पहले नाले की सफाई और सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें