किन्हीं कारणों से जो लोग प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में स्नान नहीं कर सके, उन्हें संगम का जल जिले में ही उपलब्ध होगा। फायर ब्रिगेड के वाहन से आए इस जल का वितरण बुधवार को सुबह 10 बजे से रॉबर्ट्सगंज स्थित शीतला मंदिर परिसर में होगा।
इस दौरान सुरक्षा की भी व्यवस्था रहेगी। अग्निशमन प्रभारी करण यादव ने बताया कि महाकुंभ में सुरक्षा प्रबंध के लिए जिले के तीन अग्निशमन वाहन भेजे गए थे। शासन के निर्देश पर उन्हीं में भरकर महाकुंभ का जल जिले में लाया जा रहा है।
पहला वाहन मंगलवार को जिले में पहुंच गया। इसका अमृत जल वितरण शीतला माता मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। अन्य वाहनों के आने के बाद स्थान व समय चिह्नित कर आम जनमानस को सूचित किया जाएगा।