रक्तदान के प्रति लोगों का मिथक तोड़ने के लिए मंगलवार को महादानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जोश और ऊर्जा से लबरेज युवाओं ने खूब रक्तदान किया तो महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं थी। परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच रक्तदान कर 45 लोग महादानी बने। कई ऐसे भी रहे जो रक्तदान की सोच लेकर शिविर तक पहुंचे लेकिन शारीरिक रूप से स्वस्थ न होने के कारण उनका रक्त नहीं लिया जा सका। ऐसे करीब 46 लोगों को सूचीबद्ध किया गया, जिनका रक्त जरूरत के अनुसार बाद में लिया जाएगा।
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राबर्ट्सगंज ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 34 लोगों ने रक्तदान किया। कुल 61 लोगों ने पंजीकरण कराया। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर और एएसपी विनोद कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। रक्तदाताओं के बीच पहुंचकर उनकी हौसलाफजाई की। एएसपी ने अमर उजाला की पहल को सराहनीय बताया। कहा कि पढ़े-लिखे लोगों में भी रक्तदान के प्रति भ्रांतियां हैं। इसे दूर करने में ऐसे शिविर अहम होंगे। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि रक्त के अभाव में किसी की जान नहीं जाने देंगे। डीआईओएस रविशंकर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है, तभी हम ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर कर पाएंगे। बीएसए हरिवंश कुमार ने रक्त को जीवन का पर्याय बताते हुए शिक्षक संगठनों को भी ऐसे कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील की। सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार ने आभार जताते हुए रक्तदाता दिवस की महत्ता बताई। संचालन मनोज दीक्षित ने किया। इस मौके पर बिरसा मुंडा फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट संरक्षक विकास शाक्य, महफूज आलम, राजनंदिनी, रितिषा, मनोज मौर्य, एसीपी टोलवेज के वरिष्ठ महाप्रबंधक नीरज चौधरी, सहायक प्रबंधक धीरज, नरेश कुमार, सदानंद यादव, प्रदीप पांडेय, मोहित पाठक, अमन जायसवाल, महेंद्र यादव, लायंस क्लब के विमल अग्रवाल, मारवाड़ी सोन महिला मंच की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल, युवा मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पंकज कानोडिया, शिखर केडिया, आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक शशिकांत उपाध्याय, जावेद अंसारी आदि रहे।
इन संगठनों ने निभाई अहम भूमिका
राबर्ट्सगंज ब्लड बैंक में आयोजित शिविर को सफल बनाने में कई संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें एसीपी टोलवेज, मारवाड़ी सोन महिला मंच, बिरसा मुंडा फाउंडेशन, युवक मंगल दल, आरआर फाउंडेशन, राज्य पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ आदि शामिल रहे। शिविर के संचालन में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. वीके श्रीवास्तव, संतोष सिंह, शैलेंद्र पांडेय, रवींद्र, सतीश ने सक्रिय रहे। रक्तदाताओं को विधान फाउंडेशन की ओर से राजकुमार केशरी ने पौधे भेंट किए।
रक्तदान कर यह्य बने महादानी
उच्च प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, युवक मंगल दल के संरक्षक लीलामणि सिंह, सौरभ कांत पति त्रिपाठी, मनोज कुमार दीक्षित, नवीन सिंह चंदेल, राजेश कुमार सिंह, चंद्रभान गुप्ता, संतपति मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, शिक्षक संजय कुमार, रवींद्र कुमार, अखिलेश दुबे, सरोज दुबे, विनय यादव, रामजी तिवारी, विशाल जायसवाल, मारवाड़ी महिला मंच की अनीता केशरवानी, स्तुति केडिया, सचिन अग्रवाल, रवि केजरीवाल, तृप्ति केशरवानी, सोनी गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, हिमांशु केजरीवाल, सुजीत कुमार, योगेश सिंह, प्रमोद कुमार, गुरुचरन, राजीव कुमार, अतुल सिंह, अजीत पांडेय, अलताफ कादरी, सुनील श्रीवास्तव आदि ने रक्तदान किया।
रेणुकूट में 28 ने कराया रजिस्ट्रेशन, 11 ने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन व प्रयास समूह की ओर से हिंडाल्को स्थित ब्लड बैंक में शिविर आयोजित हुआ। कुल 28 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें ब्लड बैंक की उपलब्धता के अनुसार 11 का रक्त लिया गया। सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल और हिंडाल्को अस्पताल के सीएमओ डॉ. भास्कर दत्ता ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में प्रयास समूह के संस्थापक दिलीप दुबे ने 49वीं बार रक्तदान किया, जबकि पतंजलि समिति के जिला महामंत्री विनोद कुमार शर्मा, नवनीत सिंह, विनय पाल, विकास शर्मा ने पहली बार रक्तदान किया। स्टेशन मास्टर विशाल कपूर, लल्लन प्रसाद, प्रेम कुमार गुप्ता, सार्थक साहू, सूरज विश्वकर्मा, शुभम तिवारी ने भी रक्तदान किया। सभी अतिथियों व रक्तदाताओं को समाजसेवी संतोष साहू और व्यापारी सुनील अग्रवाल ने उपहार भेंट किया। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज मालपानी, शाहिद सिद्दीकी, अयन राय, माधव पांडेय, कृष्णा शर्मा और अलका सिंह, अमित चौबे, राजेश पासवान, गौतम अग्रवाल, हेमंत लोढ़ा, कृष्णा, ऋषभ शाह, सद्दाम हुसैन आदि रहे।
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन व संगठन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर मे?- फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज ब्लड़ बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन व संगठन की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदाताओ का उत?- फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज ब्लड़ बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन व संगठन की ओर से रक्तदान शिविर को संबोधित करते सीए?- फोटो : SONBHADRA