फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुपुर में हुए पंद्रह निर्धन कन्याओं के हाथ पीले

Sun, 31 May 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी संख्या में लोग इस विवाह केे साक्षी बने। रामलीला मैदान में दूल्हा और दुल्हन पक्ष का मंडप बना। गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई और पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह की रस्म निभाई गई। 
विज्ञापन


दिवासी सेवा समिति की ओर से मधुपुर रामलीला मैदान में रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें सुनीता संग विजयमल, शकुतंला संग मकसूदन, शिवकुमारी संग बबुंदर, इंदू संग पिंटू, उर्मिशा संग लल्लू, मनीषा संग महेंद्र, रेनू संग दिनेश, कौशल्या संग कमलेश, सुकवारी संग शिवकुमार, रीना संग श्रीराम, संजीरा संग दिनेश, सोनी संग मुकेश, सीमा संग पप्पू, संजू देवी संग दुलारे, पूजा संग हेमनाथ का विवाह संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक रमेश चंद्र दूबे, सपा नेता जय प्रकाश पांडेय समेत तमाम लोगों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। दूल्हा पक्ष के लोगों की ओर से एक साथ बारात निकाली गई। पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने जोड़ों को साइकल और आभूषण दिया, वहीं विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कलश एवं चारपाई, जय प्रकाश पांडेय ने हंडा, रजाई गद्दा, रामनिहोर यादव ने बाक्स, सुकृत चौकी प्रभारी गजानंद यादव ने घड़ी, किचन सेट, साड़ी दिया।
विज्ञापन


 समारोह का संचालन मनोज कुशवाहा ने किया। इस मौके पर रामधनी कोल, बलवंत प्रजापति, राधेश्याम, गुड्डू, अजय कुमार सिंह, पार्वती देवी, मनोज सिंह, बासुदेव कोल, धर्मराज कोल, सीताराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें