फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू की स्थापना कर महामना बन गए मदन मोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू जैसे कालजयी शिक्षण संस्थान की स्थापना कर पं. मदन मोहन मालवीय महामना बन गए। शिक्षा, समाजसेवा, स्वतंत्रता आंदोलन, वकालत जैसे क्षेत्र में समाज व देश हित अमिट कार्य की बदौलत वे विश्व के एकमात्र महामना है।
विज्ञापन

भारत रत्न महामना मालवीय की जयंती पर महामना मालवीय मिशन अनपरा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अनपरा परियोजना की सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज विशेषकर पिछड़े वर्ग के कल्याण में उनके कार्य अविस्मरणीय हैं। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेते हुए समाज के वंचित तबके की उन्नति के लिए हर संभव तत्पर रहना चाहिए। ज्योतिपुंज महिला मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव ने मिशन के कार्यों की सराहना करते हुए छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की। जीएम प्रशासन राधे मोहन, डी परियोजना के जीएम आरके अग्रवाल व ए परियोजना के जीएम अजय कटियार ने अपने संबोधन में मालवीय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। लंबे अरसे तक मिशन का कार्य जेपीएन सिंह ने मिशन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मिशन के सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 1988 से संचालित मालवीय मिशन दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के लिए अनपरा में आवास का प्रबंध कर उनके पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करता है। वर्तमान में मिशन के छात्रावास में 40 बच्चे रहकर प्राथमिक से लेकर उच्च कक्षाओं में अध्ययन कर रहे हैं। समस्त व्ययों का निर्वहन आपसी सहयोग से किया जाता है। इस मौके पर महिला मंडल की सचिव अभिलाषा यादव, शशिभा सिंह, श्रीमती शुक्ला, एसपी यादव, अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव राजकुमार सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरूआत में सीजीएम व अन्य अधिकारियों ने महामना के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें