फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग: सोनभद्र में पेड़ से टकराई लग्जरी कार, युवक की मौत, तीन लोग घायल; मचा कोहराम

Sun, 13 Oct 2024 02:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: हादसे की सूचना पाकर मौके पर करमा थाना की पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। घायल एक युवक ने पहले ही परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़ गए परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के करमा थाना अंतर्गत झकाही आश्रम के पास एसयूवी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


बहोरिका गांव के रहने वाले चार युवक रॉबर्ट्सगंज में लगी प्रदर्शनी को देखकर शुक्रवार को रात गाड़ी से शाहगंज राजगढ़ मार्ग पर से होते हुए अपने घर बहोरिका लौट रहे थे। झकाही आश्रम के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में कार भी पलट कर ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा बिल्कुल चौपट हो गया। इस हादसे में सुधीर कुमार पांडेय (26) पुत्र शांतेश्वर पांडेय की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार हुई क्षतिग्रस्त
गाड़ी में सवार ऋतुराज पांडेय (25) पुत्र रमाशंकर, कल्लू यादव (30) पुत्र बचऊ, छोटेलाल (47) पुत्र स्व. बिंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बहोरिका गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद घायल ऋतुराज ने मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दी। साथ ही घटना से पुलिस को भी अवगत कराया। 

कुछ ही देर मे घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के परिजन भी जुट गए। सभी को वहां से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने सुधीर को मृत बताया। घटना से सुधीर के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में घायल लोगों के परिजन उन घायलो को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंच गए। 

इस संबंध में करमा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सड़क हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शेष अन्य गंभीर रुप से तीन घायलों का उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें