फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : प्रेमी ने लगाई फांसी, प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, जेल से छूटने के बाद भी जारी था प्रेम-प्रपंच; मातम

Sat, 02 Nov 2024 12:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : युवक की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद दूसरे गांव में रह रही युवक की प्रेमिका को इसकी जानकारी मिली तो उसने कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसे निकाला तो उसकी हालत गंभीर थी। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
युवक के शव को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से आहत उसकी प्रेमिका कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बताते हैं कि लड़की के घर वालों ने कुछ माह पहले ही युवक पर केस दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल भी हुई थी। बाहर आने के बाद दोनों फिर से संपर्क में थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गांव निवासी युवक का पड़ोसी गांव निवासी किशोरी (16) के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ दिन बाद युवक जेल से बाहर आ गया तो फिर दोनों में मोबाइल से बातचीत शुरू हो गई थी। परिवारवालों ने इसे लेकर युवक को डांट लगाई। इससे क्षुब्ध होकर युवक शुक्रवार को घर से कुछ दूर स्थित पाही पर गया। वहां बड़ेर से लोहे के पाइप पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना की खबर उसकी प्रेमिका को मिली तो वह भी घर से निकली और दौड़कर पास में स्थित कुएं में कूद गई। रस्सी की मदद से कुएं में उतरकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और आनन-फानन दुद्धी सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस बाबत सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। इसे लेकर करीब चार माह पहले लड़की के घर वालों ने युवक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। जेल से बाहर आने के बाद दोनों फिर से संपर्क में आ गए था। युवक ने फांसी लगाकर जान दी है तो वहीं किशोरी ने भी कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें