फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: सोनभद्र में चाय पर चर्चा, मतदाताओं ने अग्निवीर व किसान समेत कई मुद्दे पर जताई नाराजगी

Mon, 27 May 2024 08:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Satta Ka Sangram: चुनावी चर्चा में सोनभद्र की जनता ने सोमवार को खुलकर अपना पक्ष रखा। लोगों ने अग्निवीर योजना व महंगाई के साथ ही किसानों के मुद्दों पर नाराजगी जताई। वहीं कुछ मतदाताओं ने सरकार की योजनाओं का बखान भी किया।  
विज्ञापन
सोनभद्र में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को यूपी के सोनभद्र जिले में पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा की गई। इस दौरान आम मतदाताओं से चुनाव को लेकर उनकी उम्मीदों पर चर्चा की गई। लोगों ने बेबाकी से अपनी राय रखी। जनता ने विकास और महंगाई के साथ भ्रष्टाचार के मुद्दों पर खुलकर अपना पक्ष रखा।  

विज्ञापन


इस दौरान चाय की चुस्की लेते हुए एक मतदाता ने कहा कि किसानों और नवजवानों के मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहा है। अग्निवीर योजना से नौजवानों का भविष्य खराब किया जा रहा है। बॉर्डर पर जवान और खेतों में किसान नहीं होगा तो देश का विकास कैसे होगा। भाजपा की रैलियों में मुद्दों पर बात नहीं हो रही है। 

विनीत ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार में कोई नया काम नहीं किया गया है। पहले की सरकारों के कामों को ही भाजपा ने आगे बढ़ाया है। प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र में बिजली पैदा होती है, फिर भी यहां के गांवों में अंधेरा है। सपा की सरकार में ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट बना लेकिन आज तक चालू नहीं हो पाया। अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। दुर्घटना में घायल को उपचार नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


सोनभद्र में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
कन्हैया पांडेय ने कहा कि कल कारखाने के बाद भी स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला। अग्निवीर से युवाओं में नाराजगी है। कांग्रेस के बाद से किसी ने कुछ नहीं किया। प्रदीप पांडेय ने कहा कि भाजपा-सपा का एक जैसा हाल है। यहां सिंचाई की समस्या का समाधान नहीं है। बसपा इस बार आएगी।   

लक्ष्मीकांत ने कहा कि यहां नेता नहीं सिर्फ जनता चुनाव लड़ रही है। इस बार सोनभद्र में बदलाव होगा। प्रमोद ने कहा कि सोनभद्र की जनता से सरकार ने वादा किया था कि गिट्टी, बालू सस्ता होगा, सभी के पास मकान होंगे। लेकिन यहां बालू के दाम आसमान छू रहे हैं। इस बार सोनभद्र की जनता ने फैसला कर लिया है कि यहां बदलाव होगा। 

सोनभद्र में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
दयाशंकर ने कहा कि फिर एक बार 400 पार। जितने लोग विरोध कर रहे हैं, वह हमेशा से विरोध कर रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि देश विकास कर रहा है। जिन्हें लाभ मिला है वह सरकार के साथ हैं। देश में सुरक्षा मिला है। जिनका बेटा या बेटी शहर में हैं उन्हें कोई चिंता नहीं है कि हमारे बच्चे उठा लिए जाएंगे। पहले लोग चिंतित रहते थे। देश सुरक्षित महसूस कर रहा है। पहले समुद्र के किनारे अनाज सड़ते थे, प्रधानमंत्री ने देखा कि इसका सदुपयोग किया जाए। उसको आज 80 करोड़ लोगों को देकर जीवन दान देने का काम भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन

एक युवा मतदाता ने कहा कि सिलिंडर पहले 300 में मिलता था, आज 1200 से ज्यादा दाम हो गया है। महंगाई बढ़ी, बेरोजगारी बढ़ी, रेलवे में कोई विकास नहीं हुआ। आशुतोष दुबे ने कहा कि काला धन, 2 करोड़ नौकरियां देने के नाम पर जनता को भरमाया गया है। इससे नाराजगी है। महंगाई बहुत ज्यादा है। महिला सुरक्षा की कोई बात नहीं हो रही है। सुनील ने कहा कि सोनभद्र में इतने संसाधन हैं, लेकिन इसका लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें