फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीएचसी दुद्धी में होगी लिवर और किडनी की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में अब बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर और ईसीजी मशीन आने से मरीजों को राहत मिलेगी। टेक्नीशियन नियुक्त होते ही मशीन को इंस्टॉल किया जाएगा। नवंबर से सीएचसी में लीवर-किडनी और हार्ट सहित कई प्रकार की जांच की सुविधाएं मरीजों को मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में मरीजों की अभी सामान्य जांच होती है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी केंद्रों में जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर और ईसीजी मशीन के आने जाने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य जांच का लाभ मिलेगा। टेक्नीशियन नियुक्त होते ही मशीन इंस्टॉल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लीवर, किडनी, खून, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन व आयरन सहित अन्य जांचें होने लगेंगी। डॉ. वरुणा निधि ने बताया कि पहले से तीन ईसीजी मशीन आई हुई है। इससे पर्याप्त जांच के बाद उपकरण खराब हो गई। उपकरण नही मिलने की वजह से दिक्कतें हो रही थी। सीएचसी सेंटर में बायोकमेस्ट्री व ईसीजी मशीन हाई टेक्नोलॉजी से बने लगभग 11 लाख के मशीन आई है।
विज्ञापन

-
वर्जन:
बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर और ईसीजी मशीन आने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। टेक्नीशियन नियुक्त होते ही मशीन इंस्टॉल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नवंबर से जांच शुरू होने की उम्मीद है। - डॉ. शाह आलम अंसारी, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें