फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना लायंस क्लब का 52वां चार्टर नाइट

विज्ञापन
रेणुकूट लायंस क्लब के नाईट चार्टर कार्यक्रम में शामिल अतिथिगण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
लायंस क्लब की स्थानीय शाखा की ओर से 52वां चार्टर नाइट हिंडाल्को ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष एमजेएफ लायन चेतन पंड्या मुख्य अतिथि व उप मंडलाध्यक्ष प्रथम लायन सौरभ कांत, मानव संसाधन के अध्यक्ष जसवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा सेवा में विश्वास रखता है। पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने क्लब के 52 वर्षों के सफर के बारे में जानकारी दी। हिंडाल्को के एचआर प्रमुख जसबीर सिंह ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा में लायंस क्लब हमेशा आगे रहता है। उपमंडलाध्यक्ष प्रथम सौरभकांत श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे विश्व में सदस्यता मामले में लायंस क्लब पहले स्थान पर है। पांच नए सदस्य को क्लब की सदस्यता दिलाई। मंडलाध्यक्ष एमजेएफ लायन चेतन पंड्या ने कहा कि आप लोगों के कार्यों से दूसरों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने क्लब के सदस्यों को सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। क्लब के सलाहकार व पूर्व मंडल अध्यक्ष लायन राजीव झुनझुनवाला ने आभार जताया। संचालन सचिव लायन केके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें