सोनभद्र। जिले में कई लाइसेंस धारक स्टांप का निर्धारित रेट से अधिक ले रहे हैं। यह मामला शासन स्तर पर पहुंच गया है। डॉ. रोशन जैकब आयुक्त स्टांप ने डीएम को निर्धारित रेट से अधिक स्टाम्प का लेने वालों का लाइसेंस निरस्त करते हुए वैधानिक कार्यवाही को कहा है। डीएम अभिषेक सिंह ने एडीएम को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जिले में कई स्टांप लाइसेंसधारकों द्वारा स्टांप का रेट से अधिक रुपये लिया जा रहा है, वसूली का खेल खुले आम चल रहा है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी व ओबरा तहसील परिसर में अधिकांश लाइसेंसधारक ऐसा कर रहे हैं। जरूरत को देखते हुए विक्रेताओं द्वारा मांगे गए रुपये देने के लिए लोग मजबूर हैं। हालांकि अब निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर स्टाम्प बेचने वालों की खैर नहीं होगी।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह निर्धारित दर से अधिक रेट पर स्टाम्प बेचने वालों का लाइसेंस निरस्त करते हुए उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए एडीएम को निर्देशित कर दिया गया है।