फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो साल बाद लेखपालों को मिलेगी बकाया राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग समेत अन्य कार्यों के एवज में लंबित भुगतान का इंतजार कर रहे लेखपालों को बड़ी राहत मिली है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए 31.81 लाख रुपये के भुगतान को मंजूरी दे दी है। यह राशि डीईजीएस सोसाइटी मद से विभिन्न तहसीलों के लेखपालों को निर्धारित दर के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने दो वर्षों से लंबित भुगतान को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की थी। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अभिलेखों और तहसीलों से प्राप्त विवरण का परीक्षण कराया। इसके बाद जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ई-डिलीवरी से प्राप्त आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रों की प्रिंटिंग व अन्य व्ययों की प्रतिपूर्ति के लिए कुल 31,81,405 रुपये जारी करने की स्वीकृति प्रदान की।
डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की योजनाओं और जनसेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके वैध देयों का समयबद्ध भुगतान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे लेखपालों का मनोबल बढ़ेगा और आमजन को प्रमाणपत्र संबंधी सेवाएं और बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें