फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एकजुटता पर जोर, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की मदद का आह्वान

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में सवर्ण स्वा​भिमान संकल्प सभा को संबो​धित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सर
विज्ञापन
सोनभद्र। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। सभा में उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि समाज के विकास के लिए एकता और संगठन आवश्यक है। नई पीढ़ी को इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में समाज के योगदान से परिचित कराने की जरूरत है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि संसाधनों के अभाव में किसी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की और समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की बात कही। साथ ही बिहार के भरत तिवारी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में यूजीसी एक्ट, सवर्ण आयोग के गठन और संगठन विस्तार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें