फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब रहने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी(सोनभद्र)। अनाज वितरण के दौरान लेखपालों की ड्यूटी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानों पर लगाई गई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया। तीन लेखपाल को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने बताया कि बभनी ब्लॉक के बचरा गांव के लेखपाल गोपाल राम की ड्यूटी खाद्यान्न वितरण के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान पर लगाई गई थी, लेकिन वह अपने ड्यूटी से नदारद रहे, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मुरता गांव की लेखपाल सुमन को भी इस मामले में नोटिस जारी किया गया है और कुलडुमरी गांव की लेखपाल रीता को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। कोरगी गांव के लेखपाल विनोद कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें