फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवाहनों के आवागमन में रोक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के दृष्टिगत पूर्व में जारी संपूर्ण लॉकडाउन निषेधाज्ञा के क्रम में घरेलू उपयोग की सामग्री गेहूं, चावल, आटा, बेसन, मैदा, दाल, तेल, घी, डालडा, रिफाइंड, साबुन, टूथपेस्ट समस्त प्रकार के मेवा, आलू, समस्त प्रकार की सब्जी, फल, दूध तथा पेट्रोलियम पदार्थ, एलपीजी सोडियम हाइपोक्लोराइड, क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर तथा अन्य प्रकार के केमिकल्स जो फर्स क्लिनर, सैनिटाइजर में प्रयोग किये जाने वाले हैं, इनकी गाड़ियों को जनपद के बार्डर या जनपद के अंदर आने व ले जाने के लिए प्रतिबंध से पूर्णतया मुक्त किया गया है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर इस प्रकार के मालवाहक वाहनों के परिचालन में लॉकडाउन के दृष्टिगत कोई कठिनाई न होने पाये। उक्त सामानों का परिवहन करने वाले किसी भी वाहन को जनपद के अंदर आने से या जनपद के अंदर से ले जाने से न रोका जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें