फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत महिला सुरक्षा टीमों, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला बीट पुलिस कर्मियों व थानों की महिला हेल्प डेस्क ने सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों का पाठ पढ़ाया। कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए। उन्हें साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया उत्पीड़न जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930 और 112 की जानकारी भी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की असली पहचान है। सोनभद्र पुलिस प्रत्येक महिला की सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति के तहत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। महिला पुलिस अधिकारी गांव-गांव और घर-घर जाकर संवाद कर रही हैं, जिससे हर महिला स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सके।
घरेलू हिंसा के प्रति किया जागरूक



रामगढ़। मिशन शक्ति-5 के तहत पन्नूगंज थाने की पुलिस ने सोमवार को चतरा ब्लॉक के भुसौलिया और नेवारी में कैंप का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन




पन्नूगंज थाने के एसआई मुरली यादव ने नए कानून के संबंध में जीरो एफआईआर व ई एफआईआर, यातायात नियमों एवं अन्य प्रावधानों से अवगत कराया। सभी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098, 1076, 108, 102 व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। मातृ वंदन योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नाथ पांडेय, ओमप्रकाश सिंह यादव, अंजलि सरोज, लक्ष्मी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें