फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: औड़ीमोड़-शक्तिनगर फोरलेन पर पाइप लाइन में एक साल से लीकेज

विज्ञापन
औड़ीमोड़-श​क्तिनगर फोरलेन के बिछड़ी मोड़ पर लिकेज से इकट्ठा पानी। संवाद
विज्ञापन
शासन की ओर से हर घर नल योजना के माध्यम से पाइप लाइन बिछाकर घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाई जा रही है, लेकिन कई जगह लंबे समय से लीकेज को बंद नहीं किया जा रहा है। इससे एक तरफ पेयजल बर्बाद हो रहा है तो दूसरी तरफ सड़कें टूट रही हैं। शिकायतों के बावजूद लीकेज को बंद नहीं किया जा रहा है। औड़ीमोड़-शक्तिनगर फोरलेन पर पाइप लाइन में करीब एक वर्ष से लीकेज है।
विज्ञापन


जल निगम की ओर से नगर में अनपरा-कुलडोमरी और बेलवादह-परासी ग्राम समूह पेयजल परियोजना से पानी आपूर्ति की जा रही है। जलनिगम ने अनपरा-कुलडोमरी परियोजना को नगर पंचायत को सौंप दिया है। हाईवे किनारे कई स्थानों पर लीकेज बना हुआ है। शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है। बेलवादह-परासी परियोजना का संचालन और मरम्मत अभी भी कार्यदायी संस्था ही कर रही है। इनकी पाइप लाइन में करीब डेढ़ वर्षों से लीकेज है। कंपनी ने नगर मेें कोई अपना कार्यालय बनाया नहीं है। लंबे समय से अनपरा-रेणुकूट हाईवे के काशीमोड़ यादव मिल्क डेयरी के सामने पाइप लीकेज है। पानी सड़कों पर बहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार लीकेज की मरम्मत के लिए नगर पंचायत पर शिकायत की, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं की गई। अनपरा-रेणुकूट हाईवे के होंडा एजेंसी के सामने दो वर्षों से वाॅल्व चेंबर टूटा हुआ है। वहां से पानी लीकेज हो रहा है। कार्यदाई संस्था ने नगर में कहीं भी शिकायत केंद्र नहीं बनाया है। इससे लोग शिकायत ही नही कर पा रहें हैं। मजबूरी में लोगों ने लीकेज पानी को नाली में जाने का रास्ता दे दिया है। औड़ीमोड़-शक्तिनगर फोरलेन के एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड के आवासीय परिसर के बाहर गुजरी पाइप लाइन करीब एक वर्ष से लीकेज है। लीकेज का पानी सड़क किनारे दिनभर जमा रहता है। इससे सड़के तो टूट रही हैं।

अर्पणा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा ने कहा कि लीकेज की शिकायत पर मरम्मत कराई जाती है। फिलहाल लीकेज की कोई शिकायत नही आई है। शिकायत मिलती है लीकेज की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें