फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बलिया की टीम ने जीता अंतरराज्यीय सोन कप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय सोन कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बलिया की टीम ने जीत लिया है। रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान पर खेले मैच में डॉ.एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी को बलिया ने 31 रनों से हराया। बलिया के अमित गुप्ता मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। अमित गुप्ता ने 52 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली। इसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। विशाल सिंह ने 36 गेंदों पर 58 रन बनाए। एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से आकाश सिंह, शिवांक सिंह, पंकज ओझा और अंशु चौबे ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपी सिंह अकादमी की टीम 196 रन ही बना सकी। आकाश सिंह और श्रेयांश ने 34-34 रन बनाए। बलिया की ओर से हिमांशु सिंह ने चार विकेट झटके। मुख्य अतिथि डॉ. एचपी सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित गुप्ता को प्रदान किया। विजेता टीम बलिया को सदर विधायक भूपेश चौबे ने 60000 रुपये नकद व ट्रॉफी दी। उपविजेता एचपी सिंह अकादमी को 40000 रुपये नकद व ट्रॉफी दी। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार समाजसेवी रमेश सिंह ने एचपी सिंह अकादमी के खिलाड़ी आकाश सिंह को दिया। मैच में अंपायर की भूमिका सुनील सिंह व विजय श्रीवास्तव ने निभाई। स्कोरिंग आयुष वर्मा व आयुष दुबे ने की, जबकि कमेंट्री अमित पांडे और चंदन ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चेखुर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, प्रशांत सिंह, सूर्य प्रकाश पांडेय, अंबुज सिंह, संतोष सिंह, राजेश यादव, रोहित सिंह, विराट पाठक, अभिषेक चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें