फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से लैश महिलाओं ने दो क्रशर प्लांटों कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला (सोनभद्र)। पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी क्षेत्र में संचालित क्रशर प्लांटों से फैल रहे प्रदूषण से ग्रामीणों में गुस्सा पनपने लगा है। रविवार को महिला ग्राम संगठन एवं आजिविका मिशन पोषण स्वास्थ्य से जुड़ी काफी संख्या में महिलाओं ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर दो क्रशर प्लांटों पर पहुंच कर बंद करा दिया। महिलाओं का गुस्सा देख क्रशर प्लांटों पर काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी इधर-उधर हट गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने नाराज महिलाओं को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

क्रशर प्लांटों को बंद कराने पहुंची महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने मानकों के विपरित संचालित हो रहे प्लांटों को सील करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को क्षेत्र की जनता झेल रही है। प्रदूषण से रहवासियों को विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारी हो रही है। सांस लेने में दिक्कतें हो रही है। मकानों के छतों पर ड्रस्ट की मोटी परत जमी हुई है। घरों के आंगन भोजन पकाते समय उसमें धूल चला जाता है । कहा क्रशर प्लांट मालिकों से कई बार मांग की जा चुकी है ड्रस्ट से निजात दिलाने की दिशा में पहल करें, लेकिन वह ध्यान नहीं देते है।
उधर क्रशर प्लांटों पर हंगामा होने की सूचना मिलते ही फोर्स के सरथ डाला चौकी इंचार्ज एस.के सोनकर मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुट गए। चौकी इंचार्ज ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए सप्ताह भर में निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। विरोध करने में रेशमी, रामदुलारी, गीता देवी मालती देवी सरिता देवी, महारानी देवी, गुड्डी देवी, रेशमी देवी, कलावती देवी, प्रभावती देवी, गुड्डी, गुलाबी, सरिता, क्रिस कुमारी, बासमती, शांति, सुखवन् आदि शामिल रही। डाला चौकी इंचार्ज एस.के सोनकर का कहना है कि कुछ महिलाएं हंगामा कर रही थी, उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें