फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में भूमि संरक्षण अधिकारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी खन्ना कैंप के पास रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सिंचाई विभाग के भूमि संरक्षण अधिकारी को पीछे से धक्का मार दिया।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक धनेश कुमार प्रजापति (34) निवासी रुदौली मिर्जापुर जिले के सिंचाई विभाग में भूमि संरक्षण के अधिकारी पद पर कार्यरत हैं।
वह रविवार को बाइक से चोपन से डाला की तरफ आ रहे थे। उन्हें एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें