फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर मोड़ पर कोयला लदे ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। वह ट्रेलर के पहिए के बीच में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बभनी थाना क्षेत्र के घघरी निवासी अशोक यादव (40) अनपरा के रेणुसागर में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की दोपहर वह रेणुसागर से औड़ीमोड़ की तरफ अपने अन्य साथियों के साथ जा रहा था।
जैसे ही वह रेणुसागर मोड़ पर पहुंचा तो सामने से कोयला लेकर आ रही ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। अनियंत्रित वाहन साइकिल सवार के ऊपर चढ़ गया। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को वाहन के चक्के से बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने दूसरे चालक को बुलवाकर वाहन को सड़क से हटवाकर रास्ता खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें