फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले में लंबे समय से जमे लैब-एक्सरे टेक्नीशियन का होगा तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सीएचसी-पीएचसी पर तैनात लैब और एक्सरे टेक्नीशियनों का तबादला गैर जनपद करने की तैयारी है। इसके बारे में शासन स्तर से सभी के तैनाती का ब्योरा 31 मई तक तलब किया गया है। सीएमओ कार्यालय ने इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है। इसमें कई तीन तो कई लगभग सात साल से यहीं तैनात हैं। कुछ नाम ऐसे हैं जिनको जिले में ही पदोन्नति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

10 सीएचसी-ब्लाॅक पीएचसी सहित अन्य प्रमुख प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 लैब टेक्नीशियन और 10 एक्सरे टेक्नीशियन तैनात हैं। किसी लैब टेक्नीशियन की तैनाती तीन को किसी की चार, छह और सात साल से बनी हुई है। एक सीनियर लैब टेक्नीशियन तो पिछले 25 साल से जिले में ही तैनात हैं। हालांकि उनकी सेवानिवृत्ति तिथि भी एक साल से कम बताई जा रही है। इसी तरह 10 में सात एक्सरे टेक्नीशियन पिछले साल आए हैं। तीन की तबादले के दायरे में आने की आशंका जताई जा रही है। इनकी तैनाती साढ़े तीन साल से लेकर लगभग सात साल तक की बताई जा रही है।
इन बिंदुओं पर मांगी गई थी जानकारी
किस कर्मी को जिले में कब तैनाती मिली। सीधे जिले में नियुक्ति हुई या कहीं से स्थानांतरित होकर आए। जिले में कब-कब, कहां-कहां तैनाती बनी रही, का ब्योरा तलब किया गया है। सीएमओ डॉ. पंकज कुमार राय के मुताबिक शासन से जो भी जानकारी मांगी गई थी, उसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

तीन की नियुक्ति फर्जी मिलने से है हड़कंप की स्थिति
एक तरफ जहां शासन 31 मई तक तबादले की सूची तैयार करने के लिए कर्मियों से जुड़ी जानकारी मंगा रहा है। वहीं विभागीय सत्यापन के दौरान दो फार्मासिस्ट और एक डार्क रूम असिस्टेंट की नियुक्ति फर्जी मिलने से अंदरखाने हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हालांकि सीएमओ डाॅ. पीके राय का कहना है कि किसी टेक्नीशियन के बारे में उन्हें अब तक इस तरह की शिकायत नहीं मिली है।

Next
AU ऐप में पढ़ें