फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुदरी ने जामपानी को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। युवा कल्याण विभाग की तरफ से दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल ने सीटी बजाकर जूनियर बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उद्घाटन दौड़ में जुनैद हुसैन ने बाजी मारी। पहले दिन मंगलवार को एथलेटिक्स और वालीबॉल की प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में गोला प्रक्षेप में नीतीश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा 400 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में सोनकुंवर सब जूनियर बालिका में पूजा कुमारी, बलियरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में 800 मीटर में अजीत यादव परासी प्रथम स्थान पर रहे। वालीबॉल में जूनियर बालक वर्ग में कुदरी ने अंबेडकर क्लब जामपानी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता जायसवाल, मोहरलाल खरवार, शेषनाथ तिवारी, गणेश जायसवाल, सुजीत कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीओपीआरडी विकास दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें