फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने रंजिश में हुई थी कुबेर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा पहाड़ी गाय घाट से पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि 12 अप्रैल को रामगढ़ निवासी कुबेर कन्नौजिया अपने खेत से वापस घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने कुबेर की हत्या कर दी थी। कोन थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व हत्या के मुख्य आरोपी राजेश्वर की पत्नी को कुबेर बहला फुसलाकर भगा ले गया था। लेकिन बाद में उसने छोड़ दिया। उसी बात को लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी। बृहस्पतिवार को भोर में मुखबिर की सूचना पर बाबा पहाड़ी गायघाट के पास आरोपी राजेश्वर को पकड़ कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें