फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में में रखे गए तीन को मिली छुट्टी, घर में ही रहने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कालेज में एक अप्रैल को 19 लोगों को किए गए क्वारंटीन में स्थानीय तीन लोगों को बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में घर भेज दिया गया। इस दौरान अधिकारियो ने तीनों लोगों को 14 दिनों तक घर में ही रहने की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

इस दौरान तीनों व्यक्तियों को किसी से भी नहीं मिलने तथा बाहर निकलने से भी मना किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अनुमति मिल जाने पर उत्तराखंड के 16 लोगों को भी वापस भेज दिया जाएगा। इस दौरान नोडल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार तनुजा निगम, थाना प्रभारी शैलेश राय, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें