रेणुकूट। संस्कार भारती रेणुकूट की ओर से 30 वां श्रीकृष्ण रूप सज्जा बाल गोकुलम के ऑनलाइन कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रीकृष्ण रूप में सजे नौनिहालो के बीच कृषिव और वाणी की छवि सबको भायी।
नौ माह से ढाई वर्ष और ढाई वर्ष से चार वर्ष तक की आयु वर्ग के दो श्रेणियों में 63 बच्चों ने श्रीकृष्ण के रुप में भागेदारी की। बच्चों को श्रीकृष्ण के विविध रूपों में सजाकर दो फोटो और एक मिनट का विडियो बनाकर आयोजन समिति को भेजना था। निर्णायक मंडल ने बच्चों के रूप सज्जा, परिधान एवं हाव-भाव का मूल्यांकन भेजे गए फोटो और वीडियो देखकर किया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कृषिव सिंह ने प्रथम, चित्रांशी शर्मा ने द्वितीय, राघव और सिद्धांत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में वाणी ने प्रथम, अंशुमान राठी ने द्वितीय, आरोही वसावी कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंडाल्को क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आयोजकों को बधाई दी और सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए पुरस्कार की घोषणा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमरेश सिंह, विपुल कुमार अग्रवाल, नवल किशोर सिन्हा, हरिशंकर दुबे, आनंद सिंह, स्वपन भंडारी, जितेंद्र उपाध्याय, अजय झा, गीता सिंह, क्षिप्राउपाध्याय, गीता मौर्या आदि का सक्रिय सहयोग रहा।