sachin tendulkar favourite char dukan
कोटे की दूकान निरस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कोटेदार पर खुद दूकान संचालित न करने का आरोप मढ़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी दर पर उन्हें अनाज और केरोसिन नहीं दिया जा रहा है। विरोध करने पर कोटेदार और उसका सहयोगी विवाद करने पर उतारू हो जाता है।
दोपहर करीब 12 बजे सिकरवार के ग्रामीण कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार खुद दूकान संचालित करने के बजाय दूसरे को दिया दिया है। दूकान चलाने वाला मनमाने रेट पर अनाज और केरोसिन कार्ड धारकों को दे रहा है।
कहा कि पूर्व में एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को कोटेदार के खिलाफ शिकायती पत्र दिया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अविलंब कोटे की दूकान को निलंबित करते हुए कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने डीएम से योग्य व्यक्ति को कोटे की दूकान आवांटित करने की मांग की है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन करने में रामवृक्ष सिंह यादव, महेंद्र, अमरावती, शिवकुमार, जितेंद्र, सुदामा, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।