रेणुकूट। स्थानीय नगर स्थित ग्रासिम कॉलोनी में रविवार की शाम को एक लड़के ने घर में ही पंखे से फांसी पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली।
पिपरी थाना प्रभारी अविनाश सिन्हा ने बताया कि ग्रासिम कॉलोनी में रहने वाले अंकुर राय (13) पुत्र बृजेश राय ने पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना के वक्त घर वाले बाजार गए थे। वापस आने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। घरवालों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।