सोनभद्र। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक किसान सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की धनराशि जिले के 90 हजार किसानों के बैंक खाते में भेज दी गई है। शेष 99 हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजने की तैयारी तेज कर दी गई है। भारत सरकार की ओर से शीघ्र ही शेष किसानों के खातों में सम्मान निधि भेज दी जाएगी। योजना शुरू होने से अब तक की यह पांचवीं किस्त है। इसका लाभ जिले के करीब 1.89 लाख किसानों को मिलना है। उन किसानों को भी योजना का लाभ दिलाने की कवायद तेज कर दी गई है, जिनके विवरण गलत फीड हो गए हैं। विवरण फीडिंग के दौरान हुई त्रुटि को दूर करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता का कहना है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि के तहत जिले में कुल दो लाख किसानों के विवरण फीड क िए गए हैं। इनमें से लगभग 1.89 लाख किसानों के खाते में योजना शुरू होने से अब तक चार किश्त भेजे जा चुके हैं। 90 हजार किसानो ंके बैंक खातों में पांचवी किस्त भी भेजी जा चुकी है। शेष किसानों के खातों में धनराशि भेजने की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि भारत सरकार द्वारा 20 मई से पहले शेष किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की राशि भेज दी जाएगी। योजना के तहत किसानों के खाते में साल भर में कुल छह हजार रुपये दो-दो हजार के तीन किस्त के रूप में भेजे जाते हैं।