घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते चौबीस घंटों में हुए मारपीट व विवाद के मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को कुल छ: लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार महाव गांव निवासी ज्ञानी उर्फ गंगा ने रुपए के लेन-देन में किसी के साथ विवाद व मारपीट कर लिया था। इसी तरह भरकना गांव निवासी मुकेश सरोज और उसका भाई दिनेश तथा दूसरे पक्ष से भगाही गांव निवासी मुकेश और उसके पिता कैलाश जमीन संबंधित मामले में आपस में गाली गलौज व मारपीट कर लिए।वहीं खुटहा गांव निवासी राकेश ने गांव में किसी के साथ मारपीट कर लिया।सभी छहों लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनका चालान कर दिया।