फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेल रहे बालक का अपहरण, घंटे भर बाद परिचित के घर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बालक के दिनदहाड़े अपहरण की खबर से नगर में खलबली मच गई। तत्काल पुलिस भी हरकत में आई। करीब घंटे भर बाद बालक सात किमी दूर गुलालझरिया में एक परिचित के घर मिला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस ने पूछताछ के बाद बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बालक के मुताबिक वह सुबह घर के बाहर एक कुत्ते को पत्थर से मार रहा था। इस बीच उसके पास पहुंचे दो आदमी में से एक ने उसे टाॅफी खाने के लिए दिया। इसी बीच दूसरे ने उसके मुंह पर कपड़ा सुंघा दिया। इसके बाद उसे कुछ नहीं पता। उसे जब होश आया तो वह एक झाड़ी में पड़ा था। वहां से निकल कर वह एक परिचित के घर पहुंचा और उसे आपबीती बताई। परिचित ने उसके पिता को मोबाइल के जरिए बालक के घर होने की जानकारी दी तो स्वजन घर ले आए। कोतवाल नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि अपहरण की बात गलत है। बालक से पूछताछ की जा रही है। वह ऐसा क्यों कह रहा है, इसकी छानबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें