म्योरपुर ब्लॉक के खंता का पिकनिक स्पार्ट।
- फोटो : अमर उजाला
मॉडर्न जिम, सेल्फी प्वॉइंट भी विकसित होगा
कार्ययोजना के तहत खंता पिकनिक स्पॉट को टूरिस्ट अट्रैक्शन के तौर पर विकसित करने के लिए विभिन्न सुविधाओं से क्षेत्र को युक्त किया जाएगा। इसमें मॉडर्न जिम और चिल्ड्रेन प्लेइंग एरिया जैसी नागरिक सुविधाएं भी शामिल हैं।
यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को जिम में फन वॉकर, शोल्डर प्रेस, चेस्ट प्रेस, पेंडुलम कम ट्विस्टर, फन साइकल, स्की ट्रेनर, स्टेप ट्रेनर और ताई-ची डबल जैसी उपकरण उपलब्ध होंगे। इससे पर्यटक शारीरिक अभ्यास के साथ मनोरंजक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे।
बच्चों के लिए डबल सी-सॉ, प्लेग्राउंड स्लाइड, व्हीलचेयर स्विंग और आर्क रबर बेल्ट स्विंग समेत तमाम झूले भी लगाए जाएंगे। यहां एक सेल्फी प्वॉइंट का भी विकास किया जाएगा। बेंच लगाए जाएंगे, जहां बैठकर लोग आसपास के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकेंगे।