फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए रवाना हुए कांवड़ियां

विज्ञापन
छपका ​स्थित में नाचते गाते ​शिवालयों में जला​भिषेक करने जाते कांवरिया। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर कांवड़ियों में खासा उत्साह है। रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर से कांवरियों के कई जत्थे जल लेकर शिवद्वार के लिए रवाना हुए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते-गाते कांवड़ियां चल रहे थे। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर बैरिकेट किया गया है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर कांवड़ियां हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते नजर आए। कांवड़ियों का जत्था घोरावल क्षेत्र स्थित उमा-माहेश्वरी मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया।इधर, सावन के तीसरे सोमवार को देखते हुए जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सजावट और शृंगार का कार्य भी तेजी से चल रहा है। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। सोमवार की सुबह कांवड़ियां शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करेंगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुबह से शाम तक विजयगढ़ दुर्ग से बोलबम कांवडियां पवित्र जल भरकर धाम के लिए रवाना हुए।
-
सनातन जन भावना समिति ने कांवड़ियों को किया विदा
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी बाजार से रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों का जत्था देवघर, झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सनातन जन भावना समिति आरंगपानी की ओर से कांवड़ियों को विदाई दी गई। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कांवड़ियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा बैद्यनाथ से सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामबली प्रसाद, प्रबंधक रघुवर दयाल, सचिव डॉ कर्मदेव प्रसाद, उपसचिव संदीप कुमार एवं रविकांत गुप्ता के साथ वरिष्ठ सहयोगी सदस्य संतोष, सतीश, आशीष कुमार, कुंज बिहारी, नवीन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।कांवड़ियों के रवाना होने के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें