फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन के नायक थे कांशीराम : छोटेलाल

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में कांशीराम की जयंती पर संगोष्ठी को संबो​धित करते सा
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय में रविवार को बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने नमन किया। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि कांशीराम राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन के नायक थे।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के शोषित, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उनके हक की लड़ाई जीवनभर लड़ी। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासनकर्ता बनाने के लक्ष्य के लिए समर्पित कर दिया। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोंड और प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार गोंड ने कहा कि कांशीराम ने दलितों और शोषितों को मुख्यधारा में लाने का काम किया।
पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे और परमेश्वर दयाल ने कहा कि कांशीराम ने गरीबों और वंचितों को संगठित कर उन्हें उनका अधिकार दिलाने का काम किया। इस मौके पर जेपी भारती, रमेश कुमार वर्मा, जयप्रकाश पांडेय, विगन प्रसाद भारती, रमेश कुमार बागी, अवध नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें